इस कार्यक्रम के बारे में
युवा बलाई समाज समिति सोनकच्छ के तत्वाधान में आप सभी समाज के वरिष्ठ एवं युवा साथियों से विनम्र निवेदन है कि दिनांक 22 नवम्बर 2026 रविवार को दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें आप सभी सामाजिक बंधु सादर आमंत्रित हैं।
दीपावली मिलन समारोह पश्चात महादानवीर राजा बली जयंती मनाने हेतु एक महत्वपूर्ण बैठक रखी गई है, जिसमें मनाने हेतु विचार विमर्श किया जाएगा।
अतः आप सभी वरिष्ठ एवं युवा साथियों से निवेदन है कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर दीपावली मिलन समारोह एवं बैठक को सफल बनाने का कष्ट करें। कार्यक्रम पश्चात भोजन की व्यवस्था रहेगी।
कार्यक्रम आयोजक एवं संयोजक: श्री प्रकाश नागदिया (सोनकच्छ)।
समिति संपर्क सूत्र: श्री दीपक सेंधालकर (ओड), श्री समंदरसिंह मालवीय (लोदिया), श्री अजब मालवीय (सादीखेड़ा), श्री अमरीश बिजोनिया (पीपल्याबख्श), श्री अखिलेश मालवीय (सरसोदा), श्री महेंद्रसिंह सिसोदिया (खेड़ाखजुरिया), श्री अनिल देलमिया (सुतारपाड़ल्या), श्री नितेश कोटडिया (भागसरा)।
प्रवेश निःशुल्क। जय भीम · जय भारत · बलाई समाज एकता जिंदाबाद।
कार्यक्रम विवरण
- तिथि
- 22 नव. 2026रविवार
- समय
- 11:30 दोपहर
- प्रवेश
- मुफ़्त
- स्थल
- Balai Samaj Dharamshala, Basant Vihar Colony, Sonkatch
- आयोजक
- Shri Prakash Nagdiya (Sonkatch), Yuva Balai Samaj Samiti
पहुँचने का मार्ग
Balai Samaj Dharamshala, Sonkatch